चिकित्सा की दृष्टि से हाइपोग्लाइसीमिया क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 09:18

हाइपोग्लाइसीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके रक्त शर्करा (ग्लूकोज) का स्तर मानक सीमा से कम हो जाता है। ग्लूकोज आपके शरीर का मुख्य ऊर्जा स्रोत है और जब वे 70 mg/dL से नीचे गिर जाए, तो इसे लो ब्लड शुगर या निम्न रक्त शर्करा कहा जाता है।

हाइपोग्लाइसीमिया अक्सर मधुमेह के उपचार से संबंधित माना जाता है। लेकिन मधुमेह के अतिरिक्त लो ब्लड शुगर की कई अन्य वजहें हो सकती है जैसे अन्य दवाइयों का सेवन, कम खाना, ज्यादा परिश्रम करना इत्यादि।

लो ब्लड शुगर या हाइपोग्लाइसीमिया होने पर ज़्यादा चीनीयुक्त खाद्य पदार्थ या पेय, जैसे संतरे का रस या फ़िज़ी पेय पीने से इस स्थिति को तुरंत सुधारा जा सकता है। गंभीर परिस्थितियों में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाने के लिए दवा का उपयोग भी किया जा सकता है। हाइपोग्लाइसीमिया के बार-बार होने पर डॉक्टर से परामर्श ले कर उसके सही कारणों का पता करें व उसका इलाज करवाएँ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info